खगड़िया: आवास बोर्ड में बाइक दुर्घटना में एक अधेड़ जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
खगड़िया नगर परिषद के आवास बोर्ड में बाइक दुर्घटना में आवास बोर्ड के विपिन कुमार जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि आवास बोर्ड से वे खगड़िया बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वे जख्मी हो गए। वहीं पर घायल का उपचार खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है।