खगड़िया: खगड़िया स्टेशन पर यूपी निवासी युवक को किया बरामद
खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ ने यूपी के एक युवक को बरामद कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द राम अन्य जवानों के साथ स्टेशन परिसर पर गश्ती कर रहे थे। संदिग्ध अवस्था में यूपी के काशी जिला के अनिकेत श्रीवास्तव को देखा। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने यादास्त चले जाने की बात कही। उसके द्वारा बताए गए पता किए जाने पर 22 जनवरी से ही युवक लापता होने की बात कही गई।