सिलवानी: सिलवानी में त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
Silwani, Raisen | Mar 13, 2026 सिलवानी। आगामी त्योहारों को देखते हुए रायसेन पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रख रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।