सिलवानी: सिलवानी में डंपरों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन चेकिंग में मिली अनियमितताएं
Silwani, Raisen | Feb 20, 2026 रायसेन जिले के सिलवानी थाना पुलिस ने रेत परिवहन करने वाले डंपरों के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी पूनम सविता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कई डंपरों में अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस ने डंपर चालकों को कस्बे में वाहन की गति कम रखने, रॉयल्टी और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा ओवरलोडिंग न करने के सख्त निर्देश दिए।