डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास पर सीएम योगी व भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिया मलिहाबादी आम का
#लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में डिप्टी मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सरकारी आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रसिद्ध मलिहाबादी आम का स्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राजनीतिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ मलिहाबाद के प्रसिद्ध आमों का भी आनंद लिया गया। आमों की मिठास ने इस विशेष मुलाकात को और यादगार बना दिया।
#Lucknow #CMYogi #BrajeshPathak #MalihabadiMango