देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौ/त, ट्रक चालक फरार
#देवरिया, सलेमपुर।
देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एसबीआई बैंक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली 48 वर्षीय महिला की मौ/त हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूध से लदे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूध वाहन पलट गया और उसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान बबीता देवी (48), पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी, निवासी अहिरौली लाला, थाना सलेमपुर के रूप में हुई है। वह सलेमपुर में ब्यूटी पार्लर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके परिवार में 18 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी और 16 वर्षीय पुत्र आदित्य हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बबीता देवी अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। टक्कर के बाद बाकी महिलाएं भागकर बच गईं, लेकिन बबीता देवी पलटे वाहन की चपेट में आ गईं।
सूचना पर पहुंची सलेमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
#Deoria #Salempur #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #DeoriaPost #TruckAccident #MorningWalk #देवरिया #सलेमपुर #सड़कहादसा #ब्रेकिंगन्यूज