आगरा में पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी, शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और उस पर टाइल्स लगवा दीं। इसके बाद लगभग 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। पुलिस जब सत्यापन के लिए पहुंची और पूछताछ की, तो महिला ने कथित रूप से अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बाथरूम की फर्श तोड़कर शव बरामद किया।