#रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर शहर के गुफा मंदिर, मोक्ष धाम और हनुमान घाट में पौध रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समाजसेवी ध्रुव शर्मा ने कहा कि स्थानीय युवाओं के सहयोग से पौध रोपण अभियान चलाया गया। युवाओं ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।
इस मौके पर प्रणव गुप्ता, आयुष शर्मा, विक्रांत मेहता, अभिषेक गुप्ता, अर्चित शर्मा, पुष्कर शर्मा, गगन और अनिश अग्रवाल सहित अन्य युवा मौजूद रहे।