बाढ़: बाढ़ में जंजीर खींचकर हिमगिरि एक्सप्रेस से उतरा युवक शराब के साथ गिरफ्तार
Barh, Patna | Sep 29, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन पर चैन खींचकर उतरे एक युवक को मद्यनिषेध थाना की पुलिस ने उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बैग में लगभग 4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह डाउन ट्रैक से मोकामा की ओर जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन का बाढ़ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर जंजीर खींच कर एक युवक बैग लेकर उतर गया जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार किया।