ढीमरखेड़ा: वर्दी बनी इंसानियत की मिसाल, ढीमरखेड़ा पुलिस ने प्यासी वृद्ध महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया
भीषण गर्मी में जब एक 84 वर्षीय वृद्ध महिला प्यास और थकान से सड़क किनारे बैठने को मजबूर हो गईं, तब कटनी पुलिस ने संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की जिसने इंसानियत पर भरोसा और मजबूत कर दिया। पुलिसकर्मी ने महिला को पानी पिलाया, संभाला और सुरक्षित घर पहुंचाया। तपती सड़क, चिलचिलाती धूप और कमजोर कदम… ऐसे मुश्किल समय में जहां लोग अक्सर नजरें फेर लेते हैं