पाली: अस्पताल से डॉक्टर गायब, दो मरीजों की रात भर बिगड़ी हालत
Pali, Umaria | Dec 3, 2025 जिले के पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार रात स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। निपनिया गांव के दानपाल सिंह अपनी 9 वर्षीय भतीजी को गंभीर लूज़ मोशन और उल्टी की शिकायत पर रात 9 बजे अस्पताल लाए। परिजनों के अनुसार नर्स ने सिर्फ एक ड्रिप लगाई, लेकिन रातभर कोई डॉक्टर मौजूद