पटना ग्रामीण: डीएमके सांसद द्वारा राम के अस्तित्व को नकारे जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर साधा निशाना
तमिलनाडु के डीएमके सांसद द्वारा भगवान राम के अस्तित्व को नकारे जाने को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। पूरे मामले को लेकर पटना से दिल्ली रवाना होने के दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। साथी ही उन्होंने कहा है कि उनके सहयोगी दलों को इस पर जवाब देना चाहिए।