ऊना: ऊना में सीटू से जुड़ी यूनियनों ने किया रोष प्रदर्शन, केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली रैली और की नारेबाजी
देशभर में श्रम कानूनों में बदलाव व केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी बंद किया। ऊना में सीटू से जुड़ी आंगनवाड़ी, मिड डे मील और औद्योगिक मजदूर यूनियनों ने एमसी पार्क में प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानून कमजोर कर कॉर्पोरेट्स को लाभ पहुंचा रही है।