ऊना: ऊना रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना का शुभारंभ, जिला विकास अधिकारी केएल वर्मा ने किया
ऊना रेलवे स्टेशन पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के तहत ओम स्वयं सहायता समूह द्वारा महिला निर्मित स्वदेशी उत्पादों की बिक्री शुरू हुई। जिला विकास अधिकारी केएल वर्मा ने मंगलवार को इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताते हुए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। जिला प्रशासन इसके लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।