ऊना: नगर निगम ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
नगर निगम ऊना ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के लिए मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की। संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कर 1.5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सभी को योजनाओं की जानकारी दी गई।