पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, भागलपुर दंगे में मुस्लिम वकील को दिया टिकट
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार दोपहर करीब 2:20 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी की दूसरी लिस्ट में 65 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। 74 साल के अभय कांत झा जिसने भागलपुर दंगे में मुसलमानों के पक्ष में केस लड़ा था, उनका भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।