पटना ग्रामीण: सीट बंटवारे पर जीतन राम मांझी बोले- 'मन में दुख है, पर NDA के फैसले से असहमत नहीं'
सोमवार की सुबह 11 बजे पटना में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एनडीए में सीट बंटवारे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हमें 6 सीटें मिली हैं। मन में दुख जरूर है लेकिन हम एनडीए के निर्णय के खिलाफ नहीं हैं, संतुष्ट हैं। जो मिला है उसे लेकर हम आगे बढ़ेंगे। हर हालत में एनडीए की सरकार बनने वाली है।