छतरपुर: धुबयाई में कूलर के पैसों के विवाद में खूनी हमला, भाई को बचाने पहुंची बहन पर कुल्हाड़ी व लाठियों से वार
छतरपुर जिले के धुबयाई गांव में कूलर के पैसों के विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि 40-50 लोगों ने युवक के घर पहुंचकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन पुष्पकली कुशवाहा पर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने रविवार की दोपहर 2 बजे आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।