चांदवा: टोरी रेलवे फाटक पर पुल निर्माण की मांग, आजसू का 28 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन
चंदवा-टोरी रेलवे समपार फाटक के समीप रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी आगामी 28 अक्टूबर को टोरी में रेल रोको आंदोलन करेगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।