बीरपुर: फूलकारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट
बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गये। जख्मी ने अपना प्राथमिक उपचार बीरपुर पीएचसी में करवाया। जहां चिकित्सकों ने दो जख्मी व्यक्ति को बेहतर इलाज करवाने को लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया वही घटना की सूचना पाकर बीरपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कैम्प कर रही है।