बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार ,8 मामलों की हुई सुनवाई
भूमि विवाद का निपटारा हेतु शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में कुल 8 मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें पूर्व का 5 व 3 नये आवेदन शामिल हैं। अंचलाधिकारी ने बताया कि किसी भी मामले का निष्पादन नहीं किया गया।