बीरपुर: भवानंदपुर पंचायत भवन में विद्युत कृषि कैंप की गई आयोजित
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वाधान में शनिवार को बीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत भवन में मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना टू के तहत कृषि कार्य हेतु विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग बीरपुर के कार्यपालक सहायक कमलेश कुमार ने बताया कि कैंप में कृषि कार्य हेतु कुल 18 किसानों ने आवेदन दिया।