बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के यादव नगर से तीसरे दिन भी लापता किशोर का नहीं मिला सुराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर उठे सवाल
बलिया: बेल्थरारोड के यादव नगर (वार्ड नं. 11) से रहस्यमय ढंग से लापता हुए 17 वर्षीय छात्र राजवीर सिंह का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार की शाम 7 बजे तक तलाश नाकाम रहने से परिजनों की चिंता गहरी होती जा रही हैं और परिजनों का सब्र टूटने लगा है। अनहोनी की आशंका से पिता, मां और बहन बदहवास हैं। देवरिया जनपद के लार गांव के मूल निवासी राजवीर है।