जिला समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित न्यायिक मामलों, जनता दरबार, ईज ऑफ लिविंग, सीपी ग्राम्स, आरटीपीएस एवं पीएमओ पोर्टल के आवेदनों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, भूमि संबंधी मामलों, पेंशन जीवन प्रमाणीकरण, एसी-डीसी बिल, खाद की कालाबाजारी, अवैध नर्सिंग होम, खराब स्ट्रीट लाइट एवं अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।