मोकामा: मराँची थाना क्षेत्र में हत्या में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Jun 9, 2025 मोकामा के मराँची थाना क्षेत्र से पुलिस ने हत्या की घटना में संलिप्त वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की जानकारी सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे साझा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उसके बाद माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने छापेमारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।