मोकामा: मोकामा में करंट लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Mokameh, Patna | Jun 8, 2025 मोकामा थाना क्षेत्र के ताड़तर गांव में रविवार की सुबह 35 वर्षीय एक व्यक्ति को करेंट लग गया, जिन्हें लगभग 9.30 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लक्ष्मण यादव के रूप में की गयी है जो ताड़तर गांव का निवासी है।