अटरू: अटरू क्षेत्र में 51 लाख की बकाया वसूली के लिए उतारे गए 13 ट्रांसफार्मर
Atru, Baran | Mar 18, 2025 मंगलवार को जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय अटरू ग्रामीण के अधीनस्थ क्षेत्र में पुलिस थाना मोठपुर से प्राप्त पुलिस बल की मौजूदगी में बकायादारों पर कार्यवाही करते हुए ग्राम मोठपुर से , बालूखाल से ,उम्मेदगंज से , मुसेन माता से , बमौरी से आदि गांवों से 13 ट्रांसफॉर्मर बकाया होने के कारण उतारे गए। उक्त उपभोक्ताओं पर 51 लाख रुपया बकाया है।