अटरू: अटरू में हिन्दू नववर्ष पर होगा कवि सम्मेलन, श्याम बाबा जागरण सहित कई कार्यक्रम
Atru, Baran | Mar 17, 2025 *हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन* हिन्दू नववर्ष स्वागत समिति व सभी समाज बंधु की बड़ी बैठक ढोक तलाई हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में नववर्ष की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। नववर्ष स्वागत समिति सयोंजक राहुल वर्मा व सह संयोजक महिपाल नागर ने बताया कि इस वर्ष में कस्बे में हिन्दू नववर्ष पर बड़े की हर्षोल्लास से मनाएंगे।