मंडला: तेंदूपत्ता संग्रहण प्रस्ताव निरस्त होने पर जपं मंडला के सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत
Mandla, Mandla | May 7, 2026 पेसा नियम 2022 के अंतर्गत ग्राम सभाओं की ओर से पारित तेंदूपत्ता संग्रहण एवं वितरण प्रस्तावों को निरस्त किए जाने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। जनपद पंचायत मंडला क्षेत्र क्रमांक 14 के सदस्य हरेंद्र कुमार मसराम ने गुरुवार को तीन बजे कलेक्टर को आवेदन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।