हरिद्वार: अमेरिका से हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर पहुंचा 90 विदेशी नागरिकों का दल, स्वामी कैलाशानंद गिरी का लिया आशीर्वाद
अमेरिका से 90 विदेशी नागरिकों का दल आज हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद लिया। स्वामी वेदव्यासानंद के नेतृत्व में धर्मनगरी पहुंचे 90 विदेशी नागरिक मकर संक्राति पर सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे। स्वामी कैलाशानंद सभी नागरिकों को सनातन धर्म की दीक्षा प्रदान करेंगे।