हरिद्वार: हरिद्वार बस अड्डे से रवाना हुई अयोध्या के लिए पहली रोडवेज बस, AGM सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हरिद्वार बस अड्डे से उत्तराखंड परिवहन निगम की पहली बस बुधवार रात 8:30 बजे रवाना हुई। मौके पर बड़ी संख्या में रामभक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। उत्तराखंड परिवहन निगम के एजीएम सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस वाया नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस मौके पर बस को सजाया गया।