हरिद्वार: ज्वालापुर के कीर्तिपाल मार्ग के पुनर्निर्माण का काम शुरू, BHEL रानीपुर विधायक ने किया कार्यपूजन
ज्वालापुर के कीर्तिपाल मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान की विधायक निधि से यह मार्ग बनेगा और PWD इसे 3 सप्ताह के अंदर तैयार करेगा। दरअसल बीते मानसून सीजन में जलभराव के चलते यह मार्ग जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसको लेकर लोगों में आक्रोश था। बुधवार को यहां पहुंचे विधायक आदेश चौहान ने कार्यपूजन किया।