हरिद्वार: हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने हेतमपुर में 25 बीघा और 4 बीघा में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही 2 कालोनी की सील
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने बुधवार को हेतमपुर में 25 बीघा भूमि पर की जा अवैध प्लाटिंग को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम हेतमपुर में ही एक अन्य अनाधिकृत रूप से 4 बीघा भूमि क्षेत्रफल में विकसित की जा रही प्लाटिंग को भी सील किया है। प्राधिकरण की टीम ने अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए भी है कि सील को क्षतिग्रस्त नही करे अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।