गिरिडीह: लगातार बारिश से गांडेय प्रखंड क्षेत्र में कई घर क्षतिग्रस्त, उदयपुर पंचायत के गरीबों के घर भी शामिल
लगातार हो रही बारिश से गांडेय प्रखंड क्षेत्र में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।बारिश के वजह से शुक्रवार को 11 बजे के आसपास उदयपुर पंचायत से कुछ गरीबों का घर क्षतिग्रस्त होने का खबर सामने आई। यहाँ इस बारिश के कारण उदयपुर निवासी ईश्वर हेंब्रम ,रोया हेंब्रम व हरिपालडीह निवासी पूजा देवी पति स्व. सुधीर कुमार वर्मा का मिट्टी का घर बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया।