गिरिडीह: बरमसिया नवयुवक समिति ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर माँ दुर्गा की प्रतिमा का उसरी नदी में विसर्जन किया
बरमसिया स्थित नवयुवक समिति के द्वारा दुर्गा मंडप से गाजे बाजे के साथ प्रोसेशन निकाल कर शुक्रवार को शाम 5 बजे मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन "कर्बला रोड स्थित उसरी नदी में किया गया।इस दौरान मां दुर्गे की प्रतिमा को भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान गाजे-बाजे और नगाड़े की थाप पर युवाओं-बुजुर्गों-महिलाओं और युवतियां जमकर थिरकते हुए नदी घाट तक पहुंचे।