मानपुर: कलेक्टर ने मानपुर के सिगुड़ी गेहूं खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
Manpur, Umaria | May 1, 2026 विकासखण्ड मानपुर अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सिगुड़ी मे गेहूं खरीदी केंद्र का कलेक्टर उमरिया राखी सहाय ने निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर राखी सहाय ने गेंहू खरीदी केंद्र मे किसानों से रूबरू चर्चा की और खरीदी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान SDM मानपुर ,जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।