कसडोल: 26वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 31 अगस्त से 3 सितंबर को दुर्ग में संपन्न हुई, दो और मेडल कटगी के नाम
शा उ मा शाला कटगी की खिलाड़ी दीप्ती बघेल पिता अंतराम बघेल ने फेंसिंग (तलवार बाजी) में गोल्ड मेडल और माही साहू पिता स्व राजकुमार साहू ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।