पटना ग्रामीण: कृषि भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर स्थित कृषि भवन में सोमवार सुबह 10:30 बजे 315 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। वहीं 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवन का शिलान्यास, कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय आरा का कार्यारंभ, बिहार कृषि मोबाइल ऐप की शुरुआत एवं खरीफ महा अभियान 2025 का भी शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है।