पटना ग्रामीण: बेऊर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह 6:00 के करीब बाइक सवार अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे बैंक्वेट हॉल मालिक संजय सिंह को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किए हैं, जांच के लिए SIT और FSL की टीम गठित की गई है।