वेतन और प्रोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की चेतावनी
मधेपुरा में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष भुवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Bihar, India | Jun 16, 2026