सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शनिवार को मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में एक अलग ही आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा स्वरूप देखने को मिला। मुख्यमंत्री आम पेड़ की छांव में ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
#CGkaSushasanTihar #SushasanTihar2026
#सुशासन_तिहार_2026
Bilaspur, Chhattisgarh | Jun 6, 2026