शाहपुरा: स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, नए सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा
मॉडल स्कूल में विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक सत्र के अंतिम दिवस पर आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने की।