दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दिखा विशाल भालू, यात्रियों ने कैमरे में कैद किया
पलिया। दुधवा नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाले दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर बुधवार को एक विशाल भालू सड़क किनारे चहलकदमी करता दिखाई दिया। भालू को देखकर मार्ग से गुजर रहे यात्रियों और राहगीरों में कौतूहल का माहौल बन गया।
पलिया से गौरीफंटा जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में सवार यात्रियों ने भालू को देखकर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो और तस्वीरें बना लीं। कुछ देर तक भालू सड़क किनारे दिखाई देने के बाद जंगल की ओर चला गया।
वन क्षेत्र में भालू के दिखाई देने की खबर से राहगीरों में चर्चा बनी रही। दुधवा क्षेत्र में अक्सर वन्यजीवों के सड़क किनारे दिखाई देने से लोगों को प्राकृतिक वन्यजीवन देखने का अवसर मिलता है।
#paliakalankheri #followers #news #highlights