जमुई: DM ने प्रेस वार्ता में सप्ताह में तीन दिन अतिक्रमण हटाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और योजनाओं की दी जानकारी
Jamui, Jamui | May 4, 2026 DM नवीन ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर तैयार रणनीति को विस्तार से साझा किया। डीएम ने कहा कि बिहार सरकार की 'सात निश्चय-3' योजना के अंतर्गत "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प को धरातल पर उतारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।