किशनगंज,तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिलांतर्गत तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलेभर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विपणन यार्ड, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं अन्य तकनीकी शाखाओं से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
किशनगंज जिलान्तर्गत अवर निबंधन कार्यालय, ठाकुरगंज में अवर निबंधक आवास के निर्माण कार्य के संबंध में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, किशनगंज द्वारा अवगत कराया गया कि अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
नगर परिषद, किशनगंज अंतर्गत खेल भवन के पीछे स्थित सरकारी भूमि पर मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत पार्क विकास कार्य बुडको, किशनगंज द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जो वर्तमान में प्रगति पर है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि इसे जल्द पूर्ण कराया जाय ।
भवन प्रमंडल किशनगंज की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया एवं किशनगंज प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो ग्राउंड फ्लोर तक पूर्ण हो चुका है जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि इसमें तेजी लाते हुए समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण , संयुक्त योजना भवन निर्माण ,पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।
कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण द्वारा बताया गया कि रमजान नदी का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है।
जिले भर में बाढ़ नियंत्रण हेतु 23 चिन्हित जगहों पर 71500 सैंड बैग का भंडारण सुनिश्चित किया गया है ।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा है कि मार्केट एरिया में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।
विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि ठाकुरगंज एरिया ट्रांसमिशन लाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिसे 15 अगस्त तक पूर्ण करने का का निदेश दिया गया ।
बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि राज्य उच्च पथ संख्या 99 का निर्माण कार्य लगभग 87% पूर्ण हो चुका है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा ।
बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 24 -25 में 9 योजना एवं वर्ष 25-26 में 3 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी जिसमें पांच योजना पूर्ण हो चुका है शेष जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी , सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #2026Goals #newyork