किशनगंज DM द्वारा मंडल कारा, किशनगंज में Security Audit एवं बंदी दरबार का आयोजन किया गया।
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 28.07.2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में मंडल कारा, किशनगंज में कारा का संयुक्त सुरक्षा अंकेक्षण (Security Audit) किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त सुरक्षा अंकेक्षण (Security Audit) के दौरान जेल परिसर के विभिन्न बिन्दुओं का कंडिकावार समीक्षा करते हुए कारा परिसर को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गये।
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंडल कारा में संसीमित बंदियों के बीच बंदी दरबार का आयोजन किया गया।
बंदियों द्वारा जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं के निवारण हेतु आवेदन समर्पित किया गया। बंदियों के समस्याओं के निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई करने का संबंधित कार्यालय को निदेशित करते हुए शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया।
RSETI, किशनगंज के माध्यम से बंदियों का बकरी पालन (Goat Rearing) प्रशिक्षण दिनांक-28.07.2026 से 08.08.2026 तक कुल 12 दिनों का कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक, श्री सुबोध कुमार राय RSETI, Kishanganj के माध्यम से चलाया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने बंदियों/कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास एवं स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम बंदियों के पुनर्वास में महत्त्वपूर्ण भुमिका निभाते है तथा उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदी कारा मुक्ति के पश्चात स्वरोजगार प्राप्त कर सके।
साथ ही RSETI, Kishanganj के कर्मी श्री अकमल यजदानी एवं श्री सुभाष कुमार मंडल द्वारा बकरी पालन से संबंधित वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, किशनगंज , काराधीक्षक, धर्मेन्द्र कुमार, उपाधीक्षक, अभिषेक कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक, प्रदीप कुमार सिंह, कारा चिकित्सक, डॉ० अभिषेक रंजन, एवं डॉ० जेबा निशात, कारा बंदी कल्याण पदाधिकारी, पवन कुमार साह एवं सहायक अधीक्षक, पूजा कुमारी सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहें। #viralreelschallenge #viralpost #viralreels #2026Goals #newyork