सहार: बस स्टैंड गोलीकांड का खुलासा, आरोपी अजीत पांडेय गिरफ्तार, साथी की तलाश तेज
Sahar, Bhojpur | Jun 27, 2026 सहार थाना पुलिस ने पिछले महीने बस स्टैंड स्थित श्रीगांर स्टोर के मालिक पर गोली चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कौरनडिहरी गांव निवासी स्वर्गीय बिनोद राय के पुत्र अजीत पांडेय के रूप में हुई है।