कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज एसईसीएल के कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका क्षेत्र में खदान विस्तार के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले ग्रामों के पुनर्वास हेतु चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुनर्वास स्थलों में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं का बेहतर विकास सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि सभी पुनर्वास स्थलों को मॉडल पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित किया जाए, जहां विस्थापित होने वाले परिवारों को सड़क, पेयजल, नाली, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
51 views | Korba, Chhattisgarh | Oct 30, 2026