ताखा: ताखा के मोहरी गाँव में प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीन से इनकार करने पर छात्र की पिटाई का आरोप
Takha, Etawah | Aug 23, 2026 ताखा के मोहरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र अंशुल कुमार की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र ने विद्यालय के चपरासी पर थप्पड़ मारने, बाल पकड़कर सिर दीवार में टकराने और डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। छात्र ने रविवार दोपहर 3 बजे थाना ऊसराहार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्र के अनुसार 20 अगस्त को स्कूल में वैक्सीनेशन हो रहा था।