नानपारा: परवतिया गौशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के लिए संबंधितों को दिए निर्देश
नानपारा एसडीएम प्रकाश सिंह ने ककरी ग्राम पंचायत के परवतिया स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। शिकायत मिलने के बाद पहुंचे एसडीएम को गौशाला में कई कमियां मिलीं। उन्होंने चारा, पानी, साफ-सफाई और गोवंश के रहने की व्यवस्था की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए।